Posts

Showing posts from September, 2023

परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारी में जुटे भाजपा नेता मोहित यादव ।

Image
बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी) ।  2 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा सवाई माधोपुर में परिवर्तन संकल्प यात्रा 2023 की  शुरुआत हुई। यह यात्रा अलवर उत्तर में 19 सितम्बर को पहुंचेगी और सभी विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए 22 सितंबर को पूरी होगी। इसी यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता मोहित यादव ने गाँवों के दौरे कर लोगों से मिले ।    मोहित ने कहा कि "पिछले साढ़े चार सालों से राजस्थान की विकास यात्रा ठप है। बेहद काबिल और हुनरमंद होने के बावजूद हमारे लोगों को सही मौका नहीं मिल रहा। हमारी बहन- बेटियाँ डर के साए में जी रही हैं।  हमें अपने लिए, अपनों के उज्जवल भविष्य के लिए हमें इस परिवर्तन संकल्प यात्रा को सफल बनाना है । भ्रष्ट कांग्रेस सरकार और अपराधियों के मास्टर माइंड बहरोड़ विधायक को जड़ से मिटाने के लिए भाजपा का साथ देना है ।" मोहित के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोगों ने 8140-200-200 पर मिस्ड कॉल मारकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष अश्विनी टाइगर,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू सिंह चौहान, पूर्व सरपंच बहादुर सिंह...