"राजस्थान के वीरों ने हमेशा अपनी वीरता और कौशल का परिचय दिया है, हमारी सरकार शहीद के परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी है " - जवाहर सिंह बेढ़म, गृह राज्यमंत्री
कोटपूतली–बहरोड़, 30 मई। माननीय राज्यमंत्री, गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग, राजस्थान सरकार जवाहर सिंह बेढम ने शुक्रवार को तहसील बानसूर के गांव माँची मीरापुर में भारतीय सेना के अमर शहीद हवलदार किशन लाल गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण किया। हवलदार किशन लाल गुर्जर '19 राजपूत बटालियन' में जैसलमेर में सेवायुक्त थे और 7 दिसंबर 2019 को शहीद हुए थे। उनकी स्मृति में माँची मीरापुर गांव में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है। अनावरण समारोह में बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत, पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, सैनिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन प्रेम सिंह बाजोर सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामजन उपस्थित रहे। गृह राज्य मंत्री ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे बहादुर सैनिकों के कारण ही आज हम सुरक्षित और शांतिपूर्ण जीवन जी पा रहे हैं। ऐसे वीर सपूतों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्हीं के कारण आज हम अमन और चैन से रह पा रहे है। उन्होंने वीर जवानों के बलिदान को देखते हुए राजस्थान सरकार की सेवाओं में अग्निवीरों को प्राथमिकता व रिजर्वेशन देने की घोषणा के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्र...