19 दिसंबर को राहुल गांधी की यात्रा के लिए कांग्रेस ने बाँटे पीले चावल ।

बहरोड़ । राहुल गांधी की यात्रा के लिए कांग्रेस ने बाँटे पीले चावल । राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा का अलवर में प्रवेश पर 19 दिसंबर 2022 को आमजन, जिला कांग्रेस कमेटी अलवर व जिले वासियों द्वारा भव्य रैली एवं यात्रा को सफल बनाने के लिए बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई । इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी प्रकाश गंगावत ने यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं एवं आमजन से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आह्वान किया । ------बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता डॉक्टर आरसी यादव ने इस भारत जोड़ो यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी ।

बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने बहरोड मार्केट में आमजन व व्यापारियों को पीले चावल बांटकर रैली में चलने का आह्वान किया । ----- इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि बस्तीराम यादव ,संजय यादव जिला पार्षद,शीशराम यादव, माजरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बेनी प्रसाद जोशी,अनीश यादव यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, विक्की पार्षद ,राजाराम मास्टर ,विजय दहमी ,शैतान सिंह पूर्व सरपंच सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।