बहरोड़ । ऑनलाइन ठगी के दौर में एक ठगी ऐसी भी ।
बहरोड़ । ठगी के दौर में एक ठगी ऐसी भी ।
आज चारों तरफ से ऑनलाइन ठगी के प्रकरण आये दिन आते रहते हैं जिनकी शिकायत साइबर सेल में की भी जाती है, कुछ मामलों में तो पुलिस के हाथ भी खाली रह जाते हैं लेकिन क्या करें जब घर आकर ही हमारे साथ ठगी हो जाये और वह भी रजिस्टर्ड GST वाली फर्म द्वारा ??
---------- ठीक ऐसा वाक्या घटित हुआ है बहरोड़ राजकीय बालिका स्कूल के पास के निवासी विनोद दीवान के साथ । हुआ यूं विनोद की घर की छतें बारिश में टपकती थीं तो उन्होंने किसी से वाटर प्रूफिंग कंपनी के बारे में सुना और जानकारी लेकर कंपनी के प्रतिनिधियों से फाइनल कर ठेका दिया , फर्म ने अपनी रजिस्टर्ड लेटर हेड पर इस कार्य के लिए 10 साल की गारंटी भी दी लेकिन कार्य पूर्ण करने के बाद पहली बारिश के बाद ही विनोद की छत टपकने लगी । जब पीड़ित ने फर्म से संपर्क किया तो फर्म प्रतिनिधि ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया । उक्त कार्य को मार्च 2022 में कंपलीट किया गया था और उसके बाद से ही परेशानी होने लगी और आज तक पीड़ित ने करीब करीब हर महीने में अनेकों बार दिए नंबरों के आधार पर कंपनी के अलग अलग प्रतिनिधियों से संपर्क किया लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ ।
"इस कार्य के लिए मुझे पूरी तरह विश्वास में लिया गया था, मैंने काम पूरा होते ही भुगतान कर दिया था, शिकायत होते ही कंपनी के प्रतिनिधियों से लगातार सम्पर्क किया पहले तो यह लोग फोन उठा लेते थे लेकिन अब इन लोगों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया है, हमने सीकर स्थित कंपनी के कार्यालय पर भी पता किया लेकिन वहाँ भी ताला लगा मिलता है, अब मुझे पूरी आशंका है कि मेरे साथ ठगी हुई है , ऐसी ठगी किसी के साथ न हो इसके लिए कंपनी से पुनः अपने स्तर पर सम्पर्क कर इसके समाधान करने के प्रयास करेंगे यदि समाधान नहीं हुआ तो उपलब्ध रिकॉर्ड व कॉल रेकॉर्डिंग को लेकर उपभोक्ता न्यायालय में मामला दर्ज करेंगे ताकि और कोई व्यक्ति इन ठगों के जाल में न फँसे ।" - विनोद दीवान, पीड़ित
डिस्क्लेमर :- पीड़ित के बताए अनुसार ।
Comments
Post a Comment