BEHROR । ग्राम पंचायत डूमरौली के गांव नायसराना में खेल परिसर का सांसद ने किया उद्घघाटन ।

ग्राम पंचायत डूमरौली के गांव नायसराना में खेल परिसर का सांसद ने किया उद्घघाटन ।
ग्राम नायसराना के ग्रामीणों ने आपसी सोच व खेल भावना का परिचय देते हुए ग्राम में 13 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान का निर्माण करवाया । इसकी शुरुआत ग्रामीण स्व. सूर्यप्रकाश द्वारा की गई थी । इस खेल मैदान का उद्घघाटन अलवर के सांसद महंत बालकनाथ द्वारा किया गया । इससे पहले ग्रामीणों द्वारा सांसद को बग्गी में बिठाकर और बाइक रैली निकालकर कार्यक्रम स्थल तक लाया गया । इस दौरान निहालपुरा में हुई प्रतियोगिता में विजेता गाँव की टीम को कैप्टन रामेश्वर सिंह व उनके पुत्र सुरेंद्र फौजी व रविंद्र फौजी ने टीम के सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट प्रदान किये । इस अवसर पर सांसद ने खेल मैदान के विकास के लिए सांसद कोष से आठ लाख रुपये की तत्काल घोषणा की तथा भविष्य में चारागाह भूमि को खेल परिसर में कन्वर्ट कराने के लिए भी सहमति दी । वही प्रधान कोटे से प्रधान प्रतिनिधि बलवान यादव ने जिम के लिए घोषणा की ।इस दौरान उत्तर जिला अध्यक्ष उम्मेद भाया,भाजपा नेता मोहित यादव,महेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष संजय मीर,रोहिताश्व प्रधान,नीलम यादव,सरपंच सुनील कुमार,संजय नंबरदार,राजाराम यादव,हितेंद्र यादव, लोकेश यादव,अशोक यादव,महावीर,रामवतार लालाराम,जगमाल,करतार,बाबूलाल,छोटेलाल बाबूजी जगदीश,श्रीराम,सत्यवीर,अमर सिंह,अनुज कुमार,दिनेश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं मौजूद रहीं । मंच संचालन नगरपालिका बहरोड़ के नेता प्रतिपक्ष ओम यादव ने किया ।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।