अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश कार्यालय पर मनाया होली मिलन समारोह ।
बहरोड़ । अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश कार्यालय पर मनाया होली मिलन समारोह ।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव के सानिध्य में अनेक हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता व सक्रिय हिंदू सैनिकों ने होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम से मनाया । अतिथियों का भगवा दुपट्टा पहनाकर व भगवा गुलाल लगाकर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि भूतेश्वर धाम पावटा के श्री श्री 1008 श्री रामानंद जी महाराज ने सनातन संस्कृति की विशेषताओं का उल्लेख किया और सनातन संस्कृति के महत्व के बारे में बताया ।
प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि," हमारे संगठन का मुख्य उद्देश सभी हिंदू भाइयों को संगठित करना भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना है, हमारे संगठन को राजनीतिक पार्टियों से कोई लेना देना नहीं है । "
इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक संजय चौधरी, मुकेश कलाकार,मुकेश मीणा ,विक्की ज्योतिषाचार्य, सोनू सैनी प्रदेश मीडिया प्रभारी, हेमंत कुमार,संजय बंजारा, उपाध्यक्ष जे.पी. गुर्जर, रामकृष्ण शास्त्री ,भूपेंद्र प्रजापति ,पूर्व चिकित्सा मंत्री व विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़,अलवर सांसद बालक नाथ ,जिला बीजेपी उत्तर जिलाध्यक्ष उम्मेद भाया,पूर्व जिलाध्यक्ष बलवान यादव,जिला प्रवक्ता सुनील यादव,जिला पार्षद जे.पी.झाबर,रमेश रावत, RSS के प्रेम गुप्ता,महावीर मीना, नवीन शर्मा,विशाल गोयल,गोपाल शर्मा, हरि सिंह ,यूनिक स्कूल के चेयरमैन सुमित यादव, अजय मैनेजर,ओम प्रकाश, रामनिवास पंच, लालाराम पीटीआई, अशोक बोहरा ,संजय,सुनील व सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे ।
Comments
Post a Comment