हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में बारिश के बावजूद हिन्दू संगठनों ने निकाली भव्य शोभायात्रा व विशाल भगवा रैली ।
हिन्दू नववर्ष के अवसर पर बारिश के बावजूद हिन्दू संघठनों ने निकाली भव्य शोभायात्रा व भगवा रैली ।
नव संवत्सर हिंदू नव वर्ष के अवसर पर शहर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया । हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश सह संयोजक हुकम चंद यादव ने बताया कि शोभा यात्रा को लेकर पिछले 15 दिन से हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा बैठकों का आयोजन कर तैयारियां की जा रही हैं । हिन्दू जागरण मंच के खंड संयोजक कर्मवीर यादव व विशाल गोयल ने बताया कि दो दिन पूर्व शहर के समस्त खंभों पर भगवा झंडियाँ व अनेक स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए हालांकि रैली के दौरान बारिश भी होती रही लेकिन इसके बावजूद रैली जारी रही । इस अवसर पर पूरा शहर भगवामय हो गया और शहर में एक उत्सव जैसा माहौल देखा गया । ट्रैक्टर ट्रॉली में भारत माता व भगवान राम की शोभायात्रा कंचन वाटिका से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड से मुख्य चौराहे होते हुए जागुवास चौक से होकर गर्ल्स स्कूल होते हुए कमला पब्लिक स्कूल पर समाप्त हुई । रास्ते मे जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम में लायन्स क्लब बहरोड़, लायन्स क्लब बहरोड़ किंग्स, विक्की सलारिया ,नरेश अग्रवाल, अक्षय बालाजी, भोलाराम सोनी,देवेंद्र यादव,ज्ञानेश्वर अग्रवाल, उमेश शर्मा, प्रदीप अग्रवाल,सोमदत्त आदि भामाशाहों ने कार्यक्रम में आर्थिक सहयोग किया। भगवा रैली में हिन्दू जागरण मंच की कार्यकारिणी से सुभाष शर्मा,याजवेंद्र ,गोपाल शर्मा,अनिल यादव, संजय सिंह, विक्की,एडवोकेट राहुल शर्मा, प्रधुम्न शर्मा,विजय सोनी, आलोक अग्रवाल, दीपक शर्मा,सवाई सिंह,हीरालाल सैनी, दुष्यन्त शर्मा,कृष्ण यादव,राकेश मुच्छल,नवीन अग्रवाल, रामनिवास यादव, संजीव,नवीन शर्मा,घनश्याम वर्मा सहित सभी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे ।
Comments
Post a Comment