Posts

Showing posts from May, 2023

बसई गाँव में मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती ।

Image
"महाराणा प्रताप वीरता एवं राष्ट्रभक्ति की सबसे बड़ी मिसाल हैं"- मोहित यादव 9 मई को बहरोड़ के बसई गाँव में महाराणा प्रताप जयंती समारोह एवं भूपखेड़ा गाँव में जोहड़ वाले बाबा हनुमान जी महाराज मंदिर परिसर पर मेला एवं भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहित यादव अपने युवा कार्यकर्ताओं के साथ दोनों ही कार्यक्रमों में बतौर अतिथि शामिल हुए। उन्होंने बालाजी के दर्शन कर क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की प्रार्थना की और ऐसे समाज हित से जुड़े आयोजन के लिए आयोजकों का धन्यवाद किया। महाराणा प्रताप जयंती समारोह में मोहित ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अपने संबोधन में महाराणा प्रताप को याद करते हुए मोहित ने कहा ”जब किसी के मन में अटूट देशभक्ति का विचार आता है, तो उसकी आंखों के सामने महाराणा प्रताप की छवि घूम जाती है। हम सभी को उनपर गर्व है और हमेशा रहेगा। हम उनके जीवन से सीख सकते हैं कि विपरीत परिस्थितियों में भी व्यक्ति की इच्छा शक्ति मजबूत बनी रहनी चाहिए। कठिन से कठिन समस्याओं का मिलकर मुकाबला करना चाहिए। जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए। महाराणा प्रत...