बसई गाँव में मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती ।

"महाराणा प्रताप वीरता एवं राष्ट्रभक्ति की सबसे बड़ी मिसाल हैं"- मोहित यादव

9 मई को बहरोड़ के बसई गाँव में महाराणा प्रताप जयंती समारोह एवं भूपखेड़ा गाँव में जोहड़ वाले बाबा हनुमान जी महाराज मंदिर परिसर पर मेला एवं भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहित यादव अपने युवा कार्यकर्ताओं के साथ दोनों ही कार्यक्रमों में बतौर अतिथि शामिल हुए। उन्होंने बालाजी के दर्शन कर क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की प्रार्थना की और ऐसे समाज हित से जुड़े आयोजन के लिए आयोजकों का धन्यवाद किया।
महाराणा प्रताप जयंती समारोह में मोहित ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

अपने संबोधन में महाराणा प्रताप को याद करते हुए मोहित ने कहा ”जब किसी के मन में अटूट देशभक्ति का विचार आता है, तो उसकी आंखों के सामने महाराणा प्रताप की छवि घूम जाती है। हम सभी को उनपर गर्व है और हमेशा रहेगा। हम उनके जीवन से सीख सकते हैं कि विपरीत परिस्थितियों में भी व्यक्ति की इच्छा शक्ति मजबूत बनी रहनी चाहिए। कठिन से कठिन समस्याओं का मिलकर मुकाबला करना चाहिए। जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए। महाराणा प्रताप एक कट्टर राष्ट्र भक्त थे। वे न केवल राजस्थान के बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। वे हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं।”

सभी ने देशहित में महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। इस मौके पर उनके साथ मण्डल अध्यक्ष सुनील मास्टर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अश्विनी टाइगर, मण्डल महामंत्री डॉ. जगत, गजराज सेठ, शिवशरण शर्मा, अनिल सरपंच, लीलाराम सरपंच, सुमेर यादव सहित भारी संख्या में युवा एवं बड़े-बुजुर्ग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।