जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में बहरोड़ के खिलाड़ियों ने जीता युगल का खिताब ।
जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में बहरोड़ के खिलाड़ियों ने जीता युगल का खिताब ।
अलवर जिला बैडमिंटन संघ रोटरी क्लब ऑपरेटर अलवर के संयुक्त तत्वाधान में जयकृष्ण क्लब में बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हुआ । समारोह के मुख्य अतिथि एडीएम सिटी नवीन यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए । इस चैंपियनशिप में बहरोड़ के युवा मुकेश यादव व राजेन्द्र प्रसाद ने 35 प्लस वर्ग में युगल प्रतियोगिता जीतकर कस्बे का नाम रोशन किया । यह दोनों खिलाड़ी बहरोड में सरपंच कॉलोनी स्थित अवनी बैडमिंटन क्लब के सेंटर पर पिछले एक वर्ष से रोजाना अभ्यास करने के बाद यह जीत दर्ज की । इस अवसर पर क्लब के संचालक नित्यानंद यादव, मनोज यादव ने दोनों खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया । इस अवसर पर नित्यानंद यादव, सतबीर यादव, रोहन यादव,पर्व,चिराग, वरुण, राजेश, युवराज, रचित, जयेश,अंशुमन,प्रदीप सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे ।
Comments
Post a Comment