बहरोड । दहमी गौशाला में सवामणी का किया आयोजन ।



लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स की महिला सदस्यों की पहल पर आज दहमी गांव स्थित गौशाला में एक विशाल गौ सवामणी का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत 9 मण दलिया 10 पेटी गुड़ व अन्य खाद्य सामग्री गाय माताओं को सभी सदस्यों के स्वयं के द्वारा गायों को खिलाई गई ।
सवामणी का आयोजन क्लब की सभी महिला सदस्यों के सामूहिक आर्थिक सहयोग से संपन्न हुआ। यह आयोजन सावन के अधिमास के चलते महिलाओं की सकारात्मक सोच को दर्शाता है । इस आयोजन को करके महिलाओं में खासा आनंद व उत्साह था महिलाओं ने कहा कि हम प्रत्येक माह इस प्रकार के आयोजन विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ करते रहेंगे ।
दहमी गौशाला में इस आयोजन को करने पर गौशाला समिति अध्यक्ष जगमाल सिंह यादव ने क्लब के सभी सदस्यों का पटका पहना कर स्वागत करते हुए आभार भी व्यक्त किया ।



इस अवसर पर बीना अग्रवाल,मधुबाला गुप्ता,सीमा अग्रवाल,अन्नु अग्रवाल,दिशा अग्रवाल,पूनम यादव,शीतल अग्रवाल,नीतू रोहिल्ला,नीतू गुप्ता, नेहा यादव,प्रतिभा यादव,क्लब अध्यक्ष राकेश रोहिल्ला,मुकेश यादव,राकेश अग्रवाल,एमजेएफ दिनेश अग्रवाल,प्रमोद अग्रवाल,निर्मल कौशिक,त्रिलोक गुप्ता,राकेश गोयल,नवीन गोयल,विपिन अग्रवाल,प्रदीप यादव,उमेश यादव,राहुल यादव,आलोक अग्रवाल,विनय गुप्ता,प्यारे लाल सैनी सहित गौशाला समिति सदस्य उपस्थित रहे ।


Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।