बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी ) । भाजपा नेता मोहित यादव ने पदयात्रा निकाली, हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने विधायक के खिलाफ़ की नारेबाजी ।
भाजपा नेता मोहित यादव ने जिला अध्यक्ष उम्मेद भाया के नेतृत्व में सरकार व बहरोड़ विधायक बलजीत यादव के खिलाफ़ पंचमुखी हनुमान मंदिर नगरपालिका के पीछे से तहसील तक पदयात्रा निकाली और राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार अदिती सुरोलिया को ज्ञापन सौंपा।
हज़ारों की संख्या में महिला,बुजुर्ग और युवाओं समेत लोग स्लोगनों की तख्तियाँ लिए इस पदयात्रा में शामिल हुए और विधायक बलजीत के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी की।
मोहित ने अपने संबोधन में कहा कि "आये दिन हो रही आपराधिक घटनाओं,घोटालों, गुंडागर्दी, महिला उत्पीडन जैसी वारदातों से जनता त्रस्त हो चुकी है और बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रही है। लोगों ने आने वाले चुनाव में भाजपा को चुनने का संकल्प ले लिया है क्योंकि वे इन समस्याओं से लड़ने के लिए केवल भाजपा को सटीक विकल्प मानते हैं। अपने बहरोड़ को बचाने के लिए आओ हम सभी इस निकम्मे और गुंडों के गैंग मास्टर बलजीत को सत्ता से उखाड़ फेंके।"
उपस्थित जनता में बहरोड़ की अव्यवस्था और दुर्दशा को लेकर भारी आक्रोश था और उन्होंने इन सबके लिए बहरोड़ विधायक बलजीत यादव को ज़िम्मेदार ठहराया।
सिर्फ़ एक दिन पहले तय किए गए कार्यक्रम में इतनी भीषण गर्मी के बावजूद हजारों लोगों का शामिल होना यह दर्शाता है कि जनता विधायक को अब घर भेजने का मन बना चुकी है ।
इस पदयात्रा में डॉ.जसवंत सिंह यादव पूर्व कैबिनेट मंत्री, मंडल अध्यक्ष संजय मीर,राधेश्याम बोहरा,सुनील यादव मंडल अध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष कमल यादव,रमेश रावत,कपिल वैध,कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल,शिवचरण यादव,नगेंद्र सिंह शेखावत,मनोज यादव,रामनरेश यादव नगर पालिका पार्षद विकास यादव,संजय शर्मा,विजय मेहरा,जितेंद्र,डॉ.ऋषि यादव, एडवोकेट प्रशांत यादव, कर्मवीर, राजपाल,अश्वनी टाइगर,रोहतास सैनी सहित सरपंच,पंच,पूर्व सरपंच सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Comments
Post a Comment