फसल खराबी के मुआवजे व अघोषित बिजली कटौती को लेकर किसानों का जनसैलाब उमड़ा सड़कों पर ।
फसल खराबी के मुआवजे व अघोषित बिजली कटौती को लेकर किसानों का जनसैलाब उमड़ा सड़कों पर ।
कस्बे के पंचमुखी हनुमान मंदिर भाजपा नेत्री डॉ. शानू यादव के नेतृत्व में विशाल किसान आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। भाजपा अलवर उत्तर के किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा बहरोड़ विधानसभा पर्यवेक्षक व घोंडा,दिल्ली से भाजपा विधायक अजय महावर मुख्य अतिथि रहे।
डॉ. शानू यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि," केंद्र सरकार की सभी योजनाएं का लाभ किसानों को सीधे उनके खाते में मिल रहा है लेकिन 2018 में चुनावों से पूर्व प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों को मुआवजा व उनकी ऋण माफी का जो वादा किया था उससे पूर्णरूप से भटक गई है । कर्ज से परेशान व फसलों के नुकसान का मुआवजा नहीं मिलने से किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। पिछले दिनों बारिश व ओलावृष्टि के चलते बहरोड क्षेत्र के किसानों को रबी की फसल में भारी नुकसान हुआ था ,किसानों के लगातार निवेदन व प्रयास के बावजूद व सरकार तथा प्रशासन के तमाम वादों के बावजूद भी रबी की फसल की मुआवजा राशि का भुगतान आज तक क्षेत्र के किसानों को नहीं हुआ है । अब बाजरे की फसल में कीड़े के प्रकोप से क्षेत्र के किसानों की 40% से 70% तक बाजरे की फसल खराब हो गई है अतः सरकार को किसानों को जल्द से जल्द उनकी फसल का मुआवजा देने के लिए कड़े कदम उठाए । परदेस की यह गूंगी बहरी और भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। इस सरकार ने जनता से जो वादे किए थे उन्हें पूरा करने में यह पूर्णरूप से विफल रहे हैं। आने वाले समय में सुशासन के लिए कमल को विजय बनाने का संकल्प दिलाया।"
मुख्य अतिथि अजय महावर ने बताया कि,"प्रदेश के किसानों सहित हर वर्ग से जुड़े लोगों से अन्याय करने वाली राजस्थान की इस निकम्मी व नकारा सरकार को लोगों ने उखाड़ फेंकने का फैसला कर लिया है।"
इस अवसर पर भारी संख्या में गाँवों से आए किसानों, महिलाओं व युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । पंचमुखी हनुमान मंदिर पर सभा के बाद उपस्थित जनसैलाब पैदल मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर डॉ. शानू यादव के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी बहरोड़ सचिन यादव को फसलों की मुआवजा राशि तुरंत देने व अघोषित बिजली कटौती तुरंत बंद करने का ज्ञापन सौंपा गया ।
ज्ञापन सौंपने के बाद डॉ. शानू ने कहा कि यदि किसानों को जल्द मुआवजे की राशि नहीं दी गयी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।
इस दौरान बर्डोद भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बोहरा, बहरोड़ मंडल अध्यक्ष संजय मीर,नपा के नेता प्रतिपक्ष ओम यादव,विधानसभा विस्तारक बाबूलाल शर्मा,जिला उपाध्यक्ष रमेश रावत,सुनील यादव,हीरालाल चौधरी,पार्षद संजय शर्मा ,दयाराम सरपंच,मुनेशपाल सिंह चौहान,राधेश्याम,संदीप रावत,वेदप्रकाश यादव,ठेकेदार रविंद्र यादव,सुनील यादव , मुकेश यादव,अनिल यादव,कृष्ण कुमार यादव ,सुरेश सैनी,विजय यादव,राजेंद्र यादव,अमित शर्मा,बृजमोहन तंवर, बलबीर,विक्रम यादव,देवेंद्र यादव,राजाराम सहित पार्टी के पदाधिकारी व भारी संख्या में किसान व युवा मौजूद रहे ।
Comments
Post a Comment