बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी ) । मेहनत और लगन से तैयारी करके अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करें युवा - डॉ. शानू यादव
बहरोड विधानसभा क्षेत्र के नगरपालिका बर्डोद स्थित सक्सेस लाइब्रेरी के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा नेता व संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट जखराना की सचिव डॉ. शानू यादव रहीं।
डॉक्टर शानू यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा," खूब मेहनत और लगन से तैयारी करके सफलता हासिल कर आप सभी अपना,अपने परिवार व समाज सहित क्षेत्र का नाम रोशन करें। हम पढ़ लिखकर न केवल अपना वरन देश के भविष्य का भी निर्माण करते हैं ।"
कार्यक्रम में लाइब्रेरी के सफल विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया व सभी उपस्थित विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट दिए गए।
डॉ. शानू ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की व उन्हें सफलता की अग्रिम बधाई दी । इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष छोटे लाल भारद्वाज ,मानसिंह चौहान,हरिसिंह गुर्जर,रमेश चौहान,बनवारी लाल सैनी रामसिंह चौहान,रतनलाल सोनी,विकास कुमार सैन,वीर सिंह मीणा,मोहनलाल शर्मा,प्रशांत,पवन व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।
Comments
Post a Comment