"मेरी माटी मेरा देश" के राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में होने वाले समापन कार्यक्रम में बसई निवासी मोनू शर्मा ने किया बहरोड़ का प्रतिनिधित्व ।

"मेरी माटी मेरा देश" के राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में होने वाले समापन कार्यक्रम में बसई निवासी मोनू शर्मा ने किया बहरोड़ का प्रतिनिधित्व ।

9 अगस्त 2023 को शुरू किया था कार्यक्रम , मकसद था बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान किया ।

बता दें कि इस अभियान के दौरान देशभर में 'अमृत कलश यात्रा' का आयोजन किया गया. यह 'अमृत कलश यात्रा' देश के हर कोने 7,500 कलशों में मिट्टी लेकर देश की राजधानी दिल्ली पहुंची है .यह यात्रा अपने साथ देश के विभिन्न हिस्सों से पौधे भी लेकर गयी है . इन 7,500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास ‘अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी. यह ‘अमृत वाटिका’ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का भव्य प्रतीक बनेगी. वीरों को श्रद्धांजलि के रूप में शिलाफलकम स्थापित किया जाएगा. 

मिट्टी का नमन और वीरों का वंदन; मेरी माटी मेरा देश अभियान के प्रमुख घटक हैं ।

"मेरी माटी मेरा देश" के राष्ट्रीय कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र अलवर के युवा जिला अधिकारी पंकज यादव व बसई निवासी मोनू शर्मा ने बताया कि इस अभियान में सभी पंचायतों से इकट्ठा की गई मिट्टी से भरे अमृत कलश को आज यहाँ कार्यक्रम में समर्पित किया । नई दिल्ली कर्तव्य पथ पर आयोजित किये जा रहे राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश के 6 लाख गावों से इकट्ठा की गई मिट्टी से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के समीप अमृत वाटिका का निर्माण होगा ।

दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम में अलवर जिले से नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्काउट एंड गाइड से संबंधित 33 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं, देश के स्वतंत्रता सेनानियों,कर्तव्य निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले सैनिकों एवं देश की पवित्र मिट्टी को समर्पित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के साथ ही 2 साल से चल रहे अमृत महोत्सव का समापन होगा । 
कल 31 को होने वाले समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे ।

#merimati #meradesh

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।