राजस्थान में भाजपा और कॉंग्रेस की टिकट आखिर कब ? इंतजार बढ़ा रहा धड़कनें ...!

राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार 30 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसकी अंतिम तारीख 6 नवम्बर होगी.

इस अवधि के दौरान उम्मीदवार 5 नवबंर को रविवार होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं किए जाएंगे.

*वहीं, नामांकन फॉर्म की जांच 7 नवम्बर को होने के बाद वापस लेने की अंतिम तारीख 9 नवम्बर होगी.*

पूरे प्रदेश में एक ही चरण में 25 नवम्बर को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी.
मतगणना 3 दिसम्बर को होगी.

इन सबके बावजूद कांग्रेस अभी 95 सीटों पर और भाजपा 124 सीटों पर ही प्रत्याशियों की घोषणा कर पाई है ।

सबसे ज्यादा धड़कनें टिकट दावेदारों की बढ़ी हुई हैं उसमें में हर हाल में चुनाव लड़ने वालों की ताकि टिकट न मिलने की स्थिति में अन्य दलों RLP, BSP का हाथ थामा जा सके ।

*पिछली बार के बागियों को टिकट के रूप में मिला इनाम ।*

दोनों ही पार्टियों ने पिछले चुनाव के बागियों को जो दूसरे नम्बर पर रहे थे उन्हें इस बार टिकट देकर नई परम्परा शुरू की है इससे अबकी बार काफी उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे इस उम्मीद से अगर दूसरे नम्बर पर रहे तो अगले चुनाव में *टिकट* का इनाम मिलेगा बस *इसी नई परम्परा की वजह से अबकी बार बड़ी मात्रा में बगावत देखने को मिलेगी* ।

बात करें बहरोड़ की तो भाजपा से मोहित और डॉ. शानू ही हैं प्रबल दावेदार इसमें भी सूत्रों की मानें तो डॉ. शानू का महिला होने के नाते दावा मजबूत , मजबूत इसलिए अभी तक अलवर में भाजपा ने एक भी महिला को टिकट नहीं दिया है ....!!

कांग्रेस से बस्तीराम यादव, डॉ. R.C. यादव और संजय यादव में से किसी एक को मिलेगी टिकट ।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।