बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी) । बाबा नारायण दास महाविद्यालय की छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली ।

बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी) । बाबा श्री नारायणदास अभिनव पी.जी. महिला महाविद्यालय बहरोड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम,द्वितीय,तृतीय की छात्राओं द्वारा संयुक्त तत्वाधान में स्वीप इण्डिया कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली का किया गया आयोजन ।

  महिला एवं बाल विकास अधिकारी बहरोड़ सुधीर कुमार यादव ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना ।


रैली महाविद्यालय से शुरू होकर तसींग मोड़, विक्रम टाकिज, राठौड़ चौक, पुराना बस स्टैण्ड, जिला अस्पताल, सामुदायिक भवन आदि मार्गों से होती हुई वापस महाविद्यालय पहुंची।


प्राचार्य डॉ राजेश यादव ने कहा स्वयंसेविकाओं को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम प्रभारी सुनिल कुमार यादव,इकाई द्वितीय प्रभारी अल्का शर्मा तथा इकाई तृतीय प्रभारी रेणू यादव ने सभी का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय समिति उपाध्यक्ष लोकेश मीणा,उप प्राचार्य नवीन यादव,हंसराज आर्य, डॉ. अजित सिंह,डॉ. सन्दीप कुमार यादव,मीनाक्षी यादव, भोली यादव,सुबेसिंह यादव,धर्मवीर यादव, सोनु प्रजापत,मन्तोष यादव,जितेन्द्र योगी आदि स्टाफ सदस्य रहे मौजूद ।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।