बहरोड़ प्रधान समेत डेढ़ सौ कांग्रेसियों ने हाथ छोड़कर थामा भाजपा प्रत्याशी का हाथ ।

बहरोड़ ( संजय हिंदुस्तानी ) । डेढ़ सौ से अधिक सदस्यों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ थामा भाजपा का दामन ।

आज भाजपा नेता मोहित यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के करीब डेढ़ सौ सदस्यों ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हैं।


उन्होंने भाजपा परिवार में शामिल होकर भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति व सबका साथ सबका विकास के संकल्पों को दोहराया। सभी ने पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को सबसे प्रभावी व सफल बताया और बहरोड़ से डॉ. जसवंत सिंह यादव को सबसे बेहतर विकल्प कहकर अपना पूर्ण समर्थन दिया।

इस मौके पर मोहित यादव ने सभी का स्वागत करते हुए पार्टी में उनके मान सम्मान को सुनिश्चित करने का वादा किया और भाजपा प्रत्याशी डॉ जसवंत सिंह यादव को खुला समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।