डीएवी स्कूल में हुआ स्पोर्ट्स मीट का आयोजन ।
बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी ) । कस्बे के नारनौल रोड़ स्थित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में गुरुवार को स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्राचार्य राजेन्द्र गौतम ने मशाल जलाकर शुभारंभ किया। इस दौरान अंतर सदनीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
खेल प्रतियोगिता में कक्षा छठी से 12वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए अलग-अलग खेलों का आयोजन किया गया जिनमें से 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, 800 मीटर रेस, 1500 मीटर रेस, रिले रेस, मटका रेस, थ्री लैग रेस, सेक रेस, रस्सा - कशी, लेमन रेस आदि खेलों का आयोजन किया गया। 100 मीटर रेस ब्वाज में विवेकानन्द सदन प्रथम, हंसराज सदन द्वितीय, दयानन्द सदन तृतीय स्थान रहा। 100 मीटर रेस गर्ल्स में श्रद्धानन्द सदन प्रथम, विवेकान्द सदन द्वितीय और हंसराज सदन तृतीय स्थान पर रहा। मटका रेस बॉयज में दयानन्द सदन प्रथम, हंसराज द्वितीय और श्रद्धानन्द तृतीय स्थान पर रहा। मटका रेस गर्ल्स में विवेकान्द प्रथम, दयानन्द द्वितीय और श्रद्धानन्द तृतीय स्थान पर रहा। थ्री लेग रेस में बॉयज में श्रद्धानन्द प्रथम, हंसराज द्वितीय और विवेकानंद सदन तृतीय स्थान रहा। थ्री लेग गर्ल्स में दयानन्द सदन प्रथम, श्रद्धानंद द्वितीय और हंसराज तृतीय स्थान पर रहा। बोरा (सेक) रेस में बाँयज श्रद्धानन्द प्रथम, हंसराज द्वितीय और दयानन्द तृतीय स्थान पर रहा। सेक रेस गर्ल्स में विवेकानंद प्रथम, हंसराज द्वितीय, श्रद्धानंद सदन तृतीय स्थान पर रहा। रिले रेस 100बाई 4 में गर्ल्स में दयानन्द सदन प्रथम, श्रद्धानन्द सदन द्वितीय और हंसराज सदन तृतीय स्थान पर रहा। रिले रेस बाँयज में विवेकानंद प्रथम, दयानन्द द्वितीय और श्रद्धानंद तृतीय स्थान पर रहा। 200 मीटर रेस बाँयज में श्रद्धानन्द सदन प्रथम, दयानंद सदन द्वितीय, विवेकानंद सदन तृतीय स्थान पर रहा। 200 मीटर रेस गर्ल्स में हंसराज सदन प्रथम, दयानन्द सदन द्वितीय और श्रद्धानंद सदन तृतीय स्थान पर रहा। रस्सा - कशी गर्ल्स और बाँयज में दयानन्द सदन और विवेकानन्द सदन विजेता रहा और हंसराज और श्रद्धानंद उपविजेता रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेजपाल पाठक डीएसपी बहरोड़ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामानंद आर्य प्रधान आर्य समाज बहरोड़, विशिष्ट अतिथि मनोज शर्मा पूर्व रिजनल चेयरपर्सन लायंस क्लब बहरोड़, विनोद कुमार एडवोकेट महामंत्री आर्य समाज बहरोड़, सुबेसिंह कोषाध्यक्ष आर्य समाज बहरोड़, दीवान सिंह पूर्व अध्यक्ष लायंस क्लब बहरोड़, भगवान राजपुरोहित निदेशक बीकानेर मिष्ठान भंडार बहरोड़ उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र गौतम ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि खेल प्रतियोगिता खेल भावना से होनी चाहिए। बच्चों में खेलों के प्रति रुचि जागृत करने के लिए विद्यालय में स्पोर्ट्स मीट 2023 का आयोजन किया गया। खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। मुख्य अतिथि तेजपाल पाठक ने कहा शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए और अपने जीवन में तथा सामाजिक परिवेश में अनुशासन बनाए रखने के लिए खेलों का आयोजन होना आवश्यक है। अंतर सदनीय खेल प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन गया।
इस अवसर पर कविता, प्रीति शर्मा, मणिमाला शर्मा, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, शारीरिक शिक्षक भंवर सिंह, सोनिका अग्रवाल, अशोक सिंह बाकांवत, शक्ति यादव, विकास मुनि ओजा, सुषमा यादव, हीना मिश्रा, सीमा यादव आदि शिक्षक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment