बहरोड़ ( संजय हिंदुस्तानी ) । मंथन ने विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में 101 दिव्यांगों को किया सम्मानित ।
बहरोड़ ( संजय हिंदुस्तानी ) । मंथन ने विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में 101 दिव्यांगों को किया सम्मानित ।
मंथन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में दिव्यांग सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कोटपूतली बहरोड़ ज़िले के सैकड़ो दिव्यांगों ने भाग लिया।
मंथन फाउंडेशन संस्थापक डॉ० पीयूष गोस्वामी ने बताया कि मंथन द्वारा ज़िला कोटपूतली- बहरोड़ के दिव्यांगों को संगठित करने एवं उनकी समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बहरोड़, कोटपूतली, नीमराणा एवं आस पास के गाँव से दिव्यांगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नीमराणा यूको बैंक के ब्रांच मैनेजर एवम ऑल इंडिया यूको बैंक दिव्यांगजन एम्पलाइज वैलफेयर एसोशियन के सेंट्रल एक्जीक्यूटिव मेंबर अनिल दोसोदिया ने सभी दिव्यांगों का उत्साह वर्धन करते हुए अपने अनुभव साझा किए एवं बताया दिव्यांगता ने उनके सपनों को पूरा करने में कभी कोई रुकावट नहीं डाली। वही मुख्य अतिथि परमार्थम् दिव्यांग संस्थान अलवर के अध्यक्ष अशोक नागर ने बताया कि दिव्यांग होना एक चुनौती है और उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया और आज इस स्तिथि में आ पहुँचे कि वो अन्य दिव्यांगों की सहायता कर पाने में सक्षम हैं।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रोफेसर डॉ० गुरेन्द्र नाथ भारद्वाज ने स्किल ट्रेनिंग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कैसे दिव्यांग घर बैठे या सेल्फ हेल्प ग्रुप के ज़रिए आजीविका कमा सकते हैं। वहीं राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्टेट के पैरा ओलंपिक खिलाड़ी हरीश और सुभाष ने दिव्यांगों को खेल में अवसरों के बारे में अवगत करवाया।
कार्यक्रम में बाबूलाल ख़र्रा जी निदेशक बाल भारती स्कूल कोटपूतली, मूलचंद यादव दिव्यांग एक्टिविस्ट, भवानी शर्मा स्पोर्ट्स, दीपा देवी, डॉ. रामकिशोर, कमलेश प्रजापत, दारा सिंह, मंथन सचिव डॉ. सविता गोस्वामी, उपाध्यक्ष कर्मवीर यादव मीर,अंकित सेन, भीम यादव, कुलदीप यादव,शालिनी शर्मा,नम्रता यादव, दारा सिंह यादव समेत सैकड़ों दिव्यांग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment