लायन प्रमोद अग्रवाल एक बार पुनः रीजन कोआर्डिनेटर नियुक्त किए गए ।
लायंस क्लब बहरोड किंग्स के मेंबरशिप कमेटी चेयरमैन लायन प्रमोद अग्रवाल को प्रांत पाल प्रथम एमजेएफ लायन सुनील अरोड़ा द्वारा दिनांक 20 21 22 जनवरी को वृंदावन में होने वाली जी एल टी सेमिनार हेतु रीजन कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया ।
इस उपलब्धि हेतु लायंस क्लब बहरोड किंग्स के प्रत्येक सदस्य ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए लायन प्रमोद अग्रवाल को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की ।
लायन प्रमोद अग्रवाल ने इस अवसर पर वार्ता करते हुए प्रांतपाल प्रथम लायन सुनील अरोड़ा का आभार व्यक्त करते हुए बताया की गत वर्ष की जीएमटी सेमिनार की भांति इस वर्ष भी राधा रानी की भूमि वृंदावन में एक विशाल सेमिनार का आयोजन करवाया जा रहा है जिसमें प्रांत भर से लगभग 2000 लायन साथी हिस्सा लेंगे वहीं लगभग 20 राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय फैकल्टीज भी हिस्सा लेकर सभी को संबोधित करेंगे व लीडरशिप पर स्कूलिंग करेंगे ।
सेमिनार में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए । यह सेमिनार भविष्य के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी
Comments
Post a Comment