गुरूजनों को राजस्थान शिक्षक सितारा सम्मान से किया सम्मानित ,बहरोड़ नारेड़ा कलां की रेणु यादव भी बनीं सितारा, क्षेत्र का नाम हुआ रोशन ।

बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी ) । गुरूजनों को राजस्थान शिक्षक सितारा सम्मान से किया सम्मानित ।

बहरोड़ नारेड़ा कलां की रेणु यादव भी बनीं सितारा, क्षेत्र का नाम हुआ रोशन ।


निदेशालय माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर द्वारा जयपुर की होटल रमाडा में राज्य स्तरीय राजस्थान एजुकेशन रिट्रीट हुई  जिसमें शासन सचिव नवीन जैन, आरकेएसएमबीके राज्य नोडल अधिकारी अरुण शर्मा के हाथों क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खरखड़ा की आशा रानी सुमन, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ला के दिनेश कुमार सैनी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय न्याना गोविंदगढ़ की लक्ष्मी गोस्वामी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोहा पुराना किशनगढ़ बास खैरथल के बबीता बैनीवाल, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कस्बा डेहरा अलवर के नैना भारती, राप्रावि नारेड़ा कलाँ, बहरोड़ की रेनु यादव सहित प्रदेश के क्रिएटिव, नवाचारी, डिजिटल दक्ष शिक्षकों को राजस्थान के शिक्षक सितारे सम्मान दिया गया ।

शिक्षा विभाग की राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम के तहत हुई इस कार्यशाला में शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सरकारी स्कूलों में दक्षता आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने और शिक्षकों में दक्षता आधारित शिक्षण के प्रति समझ विकसित करने के उद्देश्य से राजस्थान के शिक्षक सितारे कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

जिले की शिक्षिका आशा रानी सुमन, दिनेश कुमार सैनी, लक्ष्मी गोस्वामी, बबीता बेनीवाल, नैना भारती, रेणु यादव सहित प्रदेश के शिक्षकों द्वारा राजस्थान के शिक्षक सितारे कार्यक्रम के तहत गतिविधि आधारित शिक्षण को वीडियो के रूप में तैयार किया ।

गौरतलब है कि बहरोड़ की शिक्षिका रेणु यादव महिला सुरक्षा को लेकर सदैव मुखर रही हैं और महिला सुरक्षा से जुड़े प्रशिक्षण शिविरों में अपना शत प्रतिशत योगदान करती हैं । साथ ही बच्चों को खेल के माध्यम से शिक्षा देने का कार्य भी पूरी प्रतिबद्धता से कर रही हैं ।

इन्होंने टीचर इनोवेशन क्लब के एक सक्रिय सदस्य के रूप में शिक्षण जगत में नवाचार प्रदान करने एवं पिटारा मैजिक ऑफ एबीएल बुक के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


इस कार्यक्रम में निदेशालय, समग्र शिक्षा, स्कूल शिक्षा एवं राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद्, जयपुर, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, उदयपुर, शिक्षा सचिवालय, सिमेट के अधिकारियों ने भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।