गवर्नमेंट कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर आयोजन ।

गवर्नमेंट कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का  एक दिवसीय शिविर आयोजन ।


राजकीय महाविद्यालय बहरोड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय का प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डा. विनय सिंह यादव ने बताया कि महाविद्यालय में शिविर के दौरान स्वयंसेवकों एवं स्वंय सेविकाओं का अभिमुखीकरण किया गया तथा उन्हें समाज के प्रति अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का बोध कराया गया। कार्यक्रम अधिकारी अनिता राज ने सभी स्वंयसेवकों से 'मैं नहीं आप' की NSS की थीम के अनुरूप लोक व्यवहार करने की प्रेरणा की।


 उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी की आस्वाद की धारणा अर्थात 'मेहनत की रोटी' से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए । शारीरिक श्रम से संकोच नहीं करना चाहिए। NCC प्रभारी ज्योति कुमारी ने स्वंयसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि शैक्षणिक उत्थान ही व्यक्ति के लिए आवश्यक नहीं है अपितु सहशैक्षिक गतिविधियों में भी छात्र-छात्राओं को भाग लेना चाहिए जिससे उनके व्यक्तित्व का सर्वागिण विकास हो सके ।

 डा. राजेश कुमार शर्मा ने स्वंयसेवकों से आहवान किया कि गोद ली गई बस्ती में अनुशासन में रहकर अनुसंधान कार्य करना चाहिए ताकि स्वयंसेवकों का समाज की समस्याओं से रूबरू किया जा सके । NSS कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि शिविर में इकाई प्रथम एवं द्वितीय के स्वंयसेवकों ने भाग लिया तथा इस दौरान महाविद्यालय प्रांगण में साफ-सफाई की, कक्षा-कक्षों एवं सेमिनार हॉल की सफाई की। पेड़-पौधों की अनावश्यक टहनियों की कटाई की। इस दौरान सभी स्वंयसेवकों के श्रमदान के प्रति उत्साह दिखाया ।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।