बहरोड़ DAV स्कूल से 46 छात्रों का राज्य स्तर के लिए हुआ चयन ।
बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी ) । डीएवी बहरोड़ के छात्रों ने 77 स्वर्ण पदक एवं 25 रजत पदक जीतकर राठ क्षेत्र का नाम रोशन किया। नारनौल रोड़ स्थित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बहरोड़ ने डीएवी स्पोटर्स अण्डर-14, अण्डर 17 और अण्डर-19 बॉयज, त्रि-दिवसीय कलस्टर लेवल प्रतियोगिता 5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक हनुमानगढ़ में आयोजित हुई। डी.ए.वी. बहरोड़ ने अण्डर-14, 17 और 19 कबड्डी, ताइक्वांडो, भारोतोलन, कराटे, खो -खो, बैडमिंटन, शतरंज, कुश्ती, शूटिंग, योगा, क्रिकेट एवं एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र गौतम ने बताया कि डीएवी की प्रतियोगिताएँ मिनिस्ट्री आफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स गवर्नमेंट आफ इंडिया से मान्यता मिलने के बाद मुकाबला और भी कड़ा हो गया। राठ क्षेत्र के लिए बहुत ही प्रसन्नता और गौरव की बात है कि हमारे बच्चे भी सीबीएसई की तरह सभी खेलों में भाग लेकर अपना कैरियर बना सकेंगे। छात्रों ने अंडर-14 के 10 मीटर पिस्टल (शूटिंग ) में दीक्षांत ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। एथलेटिक्स में 100 मीटर रेस में निलेश कुमावत ने, 200 मीटर एवं 400 मीटर में निशांत तिवारी, 800 मीटर में दीपांशु गुर्जर ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए एवं रिले रेस 100.4 मीटर में मोहन यादव, निलेश कुमावत, दीपांशु गुर्जर और निशांत तिवारी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए। अंडर-14 लम्बी कूद में निलेश कुमावत ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। शॉटपुट में पृथ्वी कादयान ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। अण्डर-17 एथलेटिक्स में 800 रेस में विशाल शर्मा ने गोल्ड मेडल एवं 400 मीटर में सिल्वर मेडल प्राप्त किया एवं 1500 रेस में विनोद यादव सिल्वर मेडल प्राप्त किया। रिले रेस में 400.4 मीटर में विशाल शर्मा, सक्षम यादव, इशांत कुमार और विनोद यादव ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए, ताइक्वांडो अंडर-17 सुमित यादव ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया एवं डिस्कस थ्रो में सुमित यादव ने गोल्ड एवं शॉटपुट में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। अण्डर-19 में मोहित यादव ने 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल एवं 800 मीटर में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 400.4 रिले रेस में प्रिंस आर्य, मोहित यादव, अविनाश वर्मा एवं अनमोल शर्मा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए। अंडर-19 लंबी कूद में रितेश ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। ताइक्वांडों में 65 किग्रा भार में वैभव यादव एवं 67 किग्रा भार में हिमांशु वर्मा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। उत्तम कुमार ने शॉटपुट में एवं हिमांशु यादव ऊँची कूद में कांस्य पदक प्राप्त किए। खो-खो एवं योगा टीम में सिल्वर मेडल प्राप्त किए। सभी विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र गौतम ने फूलमाला एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया और स्टेट लेवल में अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएँ दी।
साथ ही विद्यालय के प्राचार्य ने स्पोर्ट्स विभाग के शिक्षक भंवर सिंह, पंकज तिवारी एवं मनोज कुमार को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment