DAV स्कूल के 57 छात्रों का नेशनल के लिए हुआ चयन ।
बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी ) । DAV स्कूल के 57 छात्रों का नेशनल के लिए हुआ चयन ।
डी.ए.वी. बहरोड़ के छात्रों ने 74 स्वर्ण पदक , 13 रजत एवं 4 कास्य पदक जीतकर राठ क्षेत्र का नाम रोशन किया ।
नारनौल रोड़ स्थित डी.ए .वी.पब्लिक . स्कूल बहरोड़ ने डी.ए.वी.स्पोर्टस अण्डर- 14 , अण्डर 17 और अण्डर -19 बॉयज तीन दिवसीय स्टेट लेवल टूर्नामेंट दिनांक 10 दिसंबर से 12 दिसंबर 2023 तक जयपुर में आयोजित हुए ।
डी.ए.वी.बहरोड़ ने अण्डर - 14 , 17 और अंडर-19 कबड्डी ,ताइक्वांडो ,भारोतोलन,कराटे,शूटिंग,कुश्ती एवं एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 74 गोल्ड मेडल प्राप्त किए ।
विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र गौतम ने बताया कि हर माता - पिता का सपना होता है कि उनके बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर खेले । यह बड़े गौरव की बात है कि डी.ए.वी. विद्यालय बहरोड़ की तरफ से 57 छात्रों का नेशनल के लिए चयन हुआ और खुशी की बात है डी.ए.वी. कॉलेज मैंनेजिंग कमेटी इन खेलों का आयोजन करवा रही है जो कि यूथ फैडरेशन गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया एवं SGFI से मान्यता प्राप्त है जिसका लाभ बच्चों को सरकारी नौकरी में भी प्राप्त होगा ।
अंडर -19 और अण्डर -14 छात्रों की कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए । ताइक्वाडों में 10 छात्रों ने, कराटे में 7 छात्रों ने , कुस्ती में 3 छात्रों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए एवं शूटिंग में दीशांत ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया । अण्डर -14 एथलेटिक्स में 100 मीटर रेस में निलेश कुमावत ने , 200 मीटर एवं 400 मीटर में निशांत तिवारी , 800 मीटर में दीपांशु गुर्जर ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए एवं रिले रेस 100 x 4 मीटर में मोहन यादव , निलेश कुमावत, दीपांशु गुर्जर और निशांत तिवारी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए । शॉटपुट में पृथ्वी कादयान ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया ।
अण्डर -17 एथलेटिक्स में 400 रेस में विशाल शर्मा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया । ताइक्वांडो अंडर - 17 में 8 छात्रों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए ।
।
सभी विजयी खिलाड़ियों को विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र गौतम ने फूलमाला एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया और नेशनल लेवल में अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएँ दी । साथ ही विद्यालय के प्राचार्य ने स्पोर्ट्स विभाग के शिक्षक भंवर सिंह ,पंकज तिवारी एवं मनोज कुमार को माला पहनाकर सम्मानित किया और बधाई दी । इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
Comments
Post a Comment