बढ़ते साइबर क्राइम से निपटने के लिए लड़कियों का सावधान रहना बेहद जरूरी- आशा सुमन
बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी) । बढ़ते साइबर क्राइम से निपटने के लिए लड़कियों का सावधान रहना बेहद जरूरी- आशा सुमन
पीएमश्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बहरोड़ में बच्चों के लिए आई टी व विज्ञान तथा स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर व्याख्यान का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व वक्ता राजेश मुखीजा और आशा सुमन दोनों ही राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुके हैं । राजेश मुखीजा ने बच्चों को आई टी और विज्ञान के बारे में विस्तार से बताया तो आशा सुमन ने बच्चों को स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में बताते हुए कहा कि आज सोशल मीडिया के माध्यम से ढेरों अपराध हो रहे हैं यदि किसी भी लड़की के साथ कुछ भी गलत होता है तो उसे तुरंत अपने परिजनों को बिना भय के इसकी जानकारी देनी चाहिए ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके ।
आशा सुमन अलवर के राजगढ़ में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं और बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर अलग अलग विद्यालयों में कार्यशाला का प्रतिनिधित्व करती हैं । स्कूल के बाद के घंटों और छुट्टियों को ट्रेनिंग सेशंस के लिए समर्पित करती हैं। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल रामकला यादव,पीएमश्री प्रभारी पंकज,कृष्णा, अजय,हनीरानी,पूनम,सुकिता ,कविता सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।
#Women safety in India #women health
Comments
Post a Comment