बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी) । राजकीय महाविद्यालय बहरोड़ में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस एवं मादक पदार्थों के विरूद्ध हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ।
राजकीय महाविद्यालय बहरोड़ में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस एवं मादक पदार्थों के विरूद्ध हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ।
राजकीय महाविद्यालय बहरोड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना,
एनसीसी,स्काउट एवं साइंस फोरम के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस एवं मादक पदार्थों के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. डी.के. सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्रों को वैज्ञानिक एवं तार्किक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए इसी से जीवन में व्यक्ति उत्तरोत्तर प्रगति कर सकता है। उन्होंने कहा कि महान वैज्ञानिक सी.वी. रमन के "रमन इफेक्ट" की खोज के कारण भौतिकी के क्षेत्र में 1930 में उनकों नोबेल पुरुस्कार दिया गया। 28 फरवरी 1987 से प्रति वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। विज्ञान के क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भूमिका के कारण देश का भविष्य उज्ज्वल है। चन्द्रमा पर कल ही हमारे प्रधानमंत्री ने भारत के पहले मानव मिशन के यात्रियों का उल्लेख किया है। हमारे वैज्ञानिकों ने चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार में ही सफल लैंडिग करवाई।
प्रो. हरिप्रसाद अग्रवाल ने बताया कि हमें जीवन में वैज्ञानिक सोच एवं दृष्टिकोण को अपनाना चाहिए, किसी भी चीज का अन्धानुकरण नहीं करना चाहिए। साथ ही मादक पदार्थों की लत से दूर रहना चाहिए।
प्रो. विनय सिंह यादव ने तम्बाकू, गुटखे, शराब सहित हर प्रकार के नशे से छात्रों को दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही दिशा में अग्रसर रहकर अपने मूल लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए।
कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुऐ राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि आज वैश्विक पटल का भारत का उत्थान हो रहा है जिसका बड़ा कारण ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में हो रही उन्नति है। सेमिकण्डक्टर के क्षेत्र में अमेरिका,चीन के एकाधिकार को समाप्त करते हुए भारत बड़ा निवेश आमंत्रित कर रहा है। उन्होंने कहा कि नशे से केवल एक व्यक्ति का नहीं अपितु पूरे परिवार का ही नाश हो जाता है इसलिए परिवार एवं समाज को बचाने के लिए हर प्रकार के नशे को ना कहें । कार्यक्रम के दौरान प्रो. ज्योति कुमारी,डॉ. संजू गर्ग, डॉ. सरिता बंग,नेहा राठौड़,सपना यादव,महेन्द्र कुमार गुर्जर, अनिल कुमार,हंसराज पोसवाल सहित छात्र मौजूद रहे ।
Comments
Post a Comment