बहरोड़ हॉस्पिटल में पपला गैंग की सूचना पर पुलिस ने की किलेबंदी, झूठी खबर देने वाला निकला सनकी ।
बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी) । जिला अस्पताल बहरोड़ में पपला गैंग से संबंध रखने वाले बदमाश के हथियार सहित होने की सूचना पर पुलिस एवं क्युआरटी टीम ने शनिवार को जिला अस्पताल को अचानक छावनी में तब्दील कर दिया। ये सब देखकर मरीजों में हड़कम्प मच गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बहरोड जिला अस्पताल में किसी गैंग से संबंध रखने वाले बदमाश हथियार सहित मौजूद हैं। सूचना मिलते ही बहरोड़ सदर एवं कोतवाली थाना पुलिस जवानों के साथ अस्पताल पहुंची। अस्पताल में मौजूद सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और पूरे अस्पताल में गहनता से छानबीन की। हरियाणा नंबर की गाड़ियों की भी जांच की गई। सूचना देने वाले शाहजहांपुर के वार्ड नंबर 13 के रहने वाले रामपाल सिंह चौहान (65) को पुलिस ने डिटेन किया जिससे पूछताछ की गई और उनका बैकग्राउंड जाना गया तो सामने आया कि उसका दिमाग सनकी है। इस तरह की वह हरकतें करता रहता है। थानाधिकारी महेश तिवाड़ी ने बताया कि सूचना गलत पाई गई। रामपाल सिंह को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। जब सूचना गलत मिली तो पुलिस के आला अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत भरी सांस ली। ...