बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी) । मुझे फँसाने के लिए राजनीतिक षडयंत्र रचा गया - सुमित यादव
यूनिक ग्रुप आफ एजुकेशन डायरेक्टर सुमित यादव ने बुधवार दोपहर को प्रेस वार्ता की। जहां यूनिक संस्था द्वारा की गई उपलब्धियों के बारे में बताया। गौरतलब है कि 12 जनवरी को शिक्षक दंपति के साथ मारपीट मामले में सुमित यादव पर आरोप लगाए गए थे जिसके चलते जेल भी जाना पड़ा था। इन सभी आरोपों को सुमित यादव ने नकारते हुए बताया कि कुछ संस्था प्रधानों द्वारा षड्यंत्र के तहत नीचे गिरने के लिए इस पायदान का सहारा लेकर मुझे आरोपी बनाने का काम किया गया है जिसको लेकर अपनी सफाई के तौर पर कुछ वीडियो भी पुलिस को दिए हैं जो मुझे निर्दोष साबित करने में काफी हद तक मददगार साबित होंगे। वहीं अपने ऊपर आरोप सिद्ध होने पर बड़ी बात कही कि यदि मुझपर लगे आरोप सही पाए जाते हैं तो मैं अपने संस्था के सभी पदों से त्यागपत्र दे दूंगा। साथ ही कहा कि यूनिक मेरा मान सम्मान है और मेरे पूरे जीवन की कमाई हुई प्रतिष्ठा है। वहीं बताया कि न्याय पालिका का में सम्मान करता हूं तथा न्याय पालिका द्वारा लिया गया हर निर्णय माननीय है। हालांकि सुमित यादव ने किसी भी षड्यंत्रकारी का नाम नहीं बताया। #behrornews
Comments
Post a Comment