बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी) । सीआईएसएफ सेंटर अनन्तपुरा में योगा वर्कशाप का हुआ आयोजन ।
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल 12वीं रिजर्व बटालियन अन्तपुरा बहरोड़ में योगाचार्य भारत स्वाभीमान एवं पतंजति योग समिति जिला कोटपूतली-बहरोड़ के. आर. शर्मा द्वारा सीआईएसएफ बल सदस्यों को योगा वर्कशोप/क्लास का आयोजन किया गया जिसमें सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट महेन्द्र कुमार वर्मा, उप कमांडेंट श्रेयांश वर्मा एवं वाहीनि अन्य बल सदस्य सम्मिलित हुए।
योगा क्लास के दौरान योगाचार्य ने सभी बल कर्मियों को योगा के महत्व के बारे में बताया और यह भी बताया कि योग का अभ्यास मानव जीवन को षान्ति, स्वास्थ्य और तात्कालिक जीवन को समृद्ध बनाता है। योगासन और प्राणायाम शारिरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को स्वथ्य बनाये रखने में सहारा प्रदान करता है। ध्यान और मेडिटेशन के माध्यम से मानसिक चंचलता को कम करने, तनाव से मुक्ति प्रदान करने और मानसिक स्थिति को स्थिर बनाये रखने में मदद करता है। अंत में वरिष्ठ कमांडेंट महेन्द्र कुमार वर्मा ने योगाचार्य के.आर. शर्मा द्वारा आयोजित किये गये वर्कशाॅप के लिए आभार प्रकट किया एवं सभी बल सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। बल सदस्यों को योगा के महत्व के प्रति जागरूक किया।
Comments
Post a Comment