बहरोड़ कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन ।



बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी ) । राजकीय महाविद्यालय बहरोड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय का तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. डी.के. सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में शिविर के दौरान स्वंयसेवकों एवं स्वंयसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना की थीम के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया ताकि सभी स्वंयसेवक भविष्य में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करें। कार्यक्रम अधिकारी अनिता राज ने बताया कि इस दौरान मतदान जागरूकता हेतु पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र गौरव प्रजापत विजेता रहे। शिविर के दौरान स्वंयसेवकों ने हाथ में पर्यावरण संरक्षण के नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर रैली निकाली तथा आमजन को पर्यावरण हित में अधिकाधिक वृक्षा रोपण करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया गया।


कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान मतदान जागरूकता हेतु स्वंयसेवकों में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । शिविर के दौरान महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गयी। वृक्षों पर अलग-अलग रंग की पट्टिका बनाकर सौन्दर्यकरण किया गया। कक्षा कक्षों, लाइब्रेरी सेमिनार हॉल में लगे पंखों की साफ-सफाई की तथा अनावश्यक सामग्री का उचित निस्तारण किया। पेड़ों की अनावश्यक टहनियों की कटाई की।

शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर छात्र अमन खरेरा,सौरभ, इल्तिजा, आशिष रोहिल्ला तथा स्वंयसेविका नेहा को पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान महिला प्रकोष्ठ के अन्तर्गत मतदान जागरूकता तथा जल संरक्षण हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रियंका यादव ने बताया कि छात्रों को बताया कि न केवल महाविद्यालय में अपितु समाज में भी हमें पर्यावरण हित में कार्य करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़िया आरोग्यपूर्ण और सुखद जीवनयापन कर सकें। उन्होंने बताया कि इस हेतु छात्राओं में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

इस दौरान डॉ. विनय सिंह यादव,डॉ. जितेन्द्र सिंह, इन्द्रजीत यादव,विनिता भदौरिया,महेन्द्र कुमार गुर्जर,हंसराज पोसवाल, मंजीत,सुनील,मनोज सहित समस्त स्टॉफ व एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।