(संजय हिंदुस्तानी) आज से देश में आदर्श आचार संहिता लागू, क्या हैं आचार संहिता के नियम ...
आज से देश मे आचार संहिता लागू, आचार संहिता के बाद देश का *असल बॉस* चुनाव आयोग रहेगा. ..
*क्या हैं आचार संहिता के नियम* :-
◆ सरकार द्वारा कोई नई योजना या नीति शुरू नहीं की जा सकती है.
◆सरकारी पैसे या फिर संसाधन के इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी लग जाती है.
◆ किसी भी राजनीतिक दल, प्रत्याशी, राजनेता या समर्थकों को रैली करने से पहले पुलिस से अनुमति लेनी होगी।
◆सरकारी मीडिया का इस्तेमाल किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार को बढ़ावा देने के लिए नहीं किया जा सकता है.
◆सरकार अफ़सरों की पोस्टिंग और ट्रांसफ़र भी नहीं कर पाती है.
◆ सरकारी गाड़ी, सरकारी विमान या सरकारी बंगले का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जाएगा।
◆किसी भी चुनावी रैली में धर्म या जाति के नाम पर वोट नहीं मांगे जाएंगे।
आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले उम्मीदवार या पार्टी के ख़िलाफ़ चुनाव आयोग एक्शन लेता है. इसमें प्रचार पर रोक, चुनाव लड़ने पर पाबंदी के साथ-साथ क़ानूनी कार्रवाई भी शामिल होती है.
Comments
Post a Comment