गवर्नमेन्ट कॉलेज बहरोड़ में 'मेरा पहला वोट,देश के लिए' कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।

बहरोड़ ( संजय हिंदुस्तानी) । राजकीय महाविद्यालय बहरोड़ में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार " मेरा पहला वोट देश के लिए' कार्यकम का आयोजन किया गया । प्राचार्य डॉ. डी.के. सिंह ने बताया कि यह सप्ताहिक कार्यकम 28 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित किया गया। 


इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम व द्वितीय,स्काउट एवं ई.एल.सी. क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकम का आयोजन किया गया। उन्होने बताया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतन्त्र है। लोकतन्त्र का आधार चुनाव है। 18वीं लोकसभा के लिए निकट भविष्य में मतदान होगा। भारत युवाओं का देश है। देश में लोकतन्त्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि युवाओं की इसमें सकिय भागीदारी हो।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम की कार्यकम अधिकारी अनिता राज ने युवाओं को अपने मत का प्रयोग देश हित में करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की युवा देश के भविष्य है। सोच समझ कर किया गया मतदान देश की दशा और दिशा को सकारतात्मक रूप से बदल देता है। कार्यकम अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि सशक्त लोकतन्त्र युवाओं की सार्वभौमिक भागेदारी से ही सम्भव है। इस हेतु "मेरा पहला वोट,देश के लिए" थीम पर प्रत्येक युवा नव मतदाता को न केवल स्वयं मतदान करना है अपितु परिवार एवं समाज में सभी मतदाताओं को आने वाले लोकसभा चुनाव में बढ -चढ़ कर मतदान के लिए प्रेरित करना है।

 
कार्यकम के दौरान युवा मतदाताओं को शपथ दिलवायी गयी एवं रैली का आयोजन कर आमजन को भी मतदान के लिए जागरूक किया। तख्तियों पर मतदान जागरूकता के नारे लिख कर विद्याथियों ने जोश खरोश से रैली में भाग लिया।
कार्यकम के दौरान डॉ. विनय सिंह यादव, प्रियंका यादव, इन्द्रजीत यादव,महेन्द्र गुर्जर,हंसराज पोसवाल सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।