अनन्तपुरा CISF सेंटर पर वेलनेस कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।
बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी) । औद्योगिक सुरक्षा बल, 12वीं आरक्षित वाहिनी अन्नतपुरा बहरोड, पर ब्रह्मकुमारी सेंटर, नारनौल की बहनों द्वारा वेलनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें CISF 12वीं आरक्षित वाहिनी के वरिष्ठ कमांडेण्ट महेन्द्र कुमार वर्मा के साथ-साथ वाहिनी के अन्य बल सदस्य तथा महिलायें एंव बच्चे भी सम्मिलित हुए। ब्रह्नाकुमारिज ने बताया कि आज के दौर में तनाव तथा उसके चलते आत्महत्या की संख्या चिंताजनक रूप से बढती जा रही है जो कि हमारे देश और समाज के लिये गंभीर चुनौती है। तनाव एक मानसिक समस्या है, जो हमारे समाज के हर वर्ग में प्रभाव डाल रही है। बहनों द्वारा यहाँ पर सभी बल सदस्यों को तनाव को कम करने तथा इसके चलते आत्महत्या से बचने के उपाय भी बताये गये। इसी के साथ बल सदस्यों को तनाव मुक्त से जुडी एक्टिविटीज भी करायी गयी।
वरिष्ठ कमांडेण्ट महेन्द्र कुमार वर्मा ने ब्रह्राकुमारी बहनों का अभिनंदन किया एंव सभी बल सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ब्रह्राकुमारी विभिन्न शिक्षा, साक्षरता कार्यकमों, सत्संगो एंव आध्यात्मिक शिवरों के माध्यम से लोगो के जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण के लिये प्रेरित करता है। कार्यक्रम के दौरान सेंटर के वाहिनी बल सदस्य उपस्थित रहे ।
Comments
Post a Comment