बहरोड़ कोतवाली पुलिस ने 2 अलग अलग मामलों में फरार इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार ।
दो अलग-अलग मामलों में फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार
बहरोड़। बहरोड़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 7 हजार रुपए के इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी महेश तिवाड़ी ने बताया कि कोटपूतली-बहरोड़ एसपी वंदिता राणा के द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसके तहत 18 महीने पहले थाना क्षेत्र गांव लखीमपुर में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति की ट्रैक्टर चढ़ाकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 2000 के इनामी बदमाश खैरथल-तिजारा जिले के ततारपुर थाना क्षेत्र गांव बर्टोली के रहने वाले कविंद्र (24) पुत्र गंगाराम जाट को गिरफ्तार किया है। इसने अपने ससुराल में आकर 4 अक्टूबर 2022 को जमीनी विवाद के चलते फूलसिंह की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कविंद्र का ससुर और साला सहित छह लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
उधर, 5 जनवरी 2023 को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर विक्रम उर्फ लादेन पर जिला अस्पताल के अंदर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे हरसोरा थाना क्षेत्र के गांव कटारिया का बास के रहने वाले महिपाल उर्फ एमपी (27) पुत्र उद्यमीराम गुर्जर को गिरफ्तार किया है।
Comments
Post a Comment