बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी) । बाइक की डिग्गी से दिनदहाड़े 5 लाख रूपये की चोरी का 6 दिनों में ही पुलिस ने किया खुलासा ।

घटना में लिप्त अंतर्राज्यीय कुख्यात कड़िया सांसी गैंग के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार ।

पुलिस ने घटना में आरोपियों द्वारा चोरी की राशि में से खातों में जमा कराई 3,23,002 रुपये की राशि फ्रीज की ।


बहरोड़ । कस्बे की कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र में 10 अप्रैल को हुई 5 लाख की लूट के मामले में कुख्यात अंतर्राज्यीय कड़िया सांसी गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया । घटना में आरोपियों द्वारा प्रयुक्त दो बाइक को भी जप्त किया गया है। नीमराना की एडिशनल एसपी शालिनी राज तथा बहरोड़ पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण यादव ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कोतवाली थाने में 10 अप्रेल को सरोज देवी पत्नि मैनपाल यादव निवासी सौरवा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह केसीसी भरने के लिए एसबीआई बैंक से 5 लाख रूपये निकाल कर मोटरसाईकिल की डिग्गी में रख कर पताशा मार्केट के पास स्थित बाटा शोरूम के बाहर बाइक खड़ी कर दुकान में खरीददारी करने चले गए, वापस आने पर बाइक की डिग्गी टूटी मिली जिसमें 5 लाख रूपये गायब थे जिस पर एसपी के निर्देश पर बहरोड़ पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण यादव के नेतृत्व में थाना स्तर पर 3 विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस की टीमों द्वारा घटना स्थल से नीमराना,बावल,रेवाड़ी,धारूहेड़ा व गुरूग्राम तक 156 सीसीटीवी खंगाले गये।  साईबर सेल की मदद से पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर आरोपी ऋषि 19 वर्ष पुत्र अनुप सिंह सांसी, विक्की 28 वर्ष पुत्र विक्रम सिंह सासी,राजेश 27 वर्ष पुत्र मनोहर लाल सासी निवासी कड़िया सासी थाना बोड़ा, जिला राजगढ़ व अमन 22 वर्ष पुत्र कृष्ण प्रसाद उर्फ भण्डारी उर्फ गूंगा सासी निवासी हुलखेड़ी, थाना बोड़ा जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ में 16 मार्च को बहरोड़ में हुई 1,80,000  रूपये की ठगी का भी खुलासा हुआ है। आरोपियों को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें अन्य वारदातों के खुलासा होने की सम्भावना है मामले का अनुसंधान अभी जारी है । 

टीमों में यह रहे शामिल ।

पहली टीम में महेश तिवाडी पु.नि.,सुरताराम स.उ.नि.,महेन्द्र सिह ओमप्रकाश , दूसरी टीम में बाबुलाल उ.नि., राजकमल स.उ.नि., राकेश यादव,बलदेव, रविन्द्र ,मनोज,अजीत व तीसरी टीम में राजेश पु.नि., राजेश उ.नि.,संदीप कुमार हैड कानि. 222,पवन कुमार,रामसिह,मोहन सिह शामिल रहे । सभी टीमों ने अपनी अपनी भूमिका को प्रोफेशनल तरीके से अंजाम दिया ।


नई बाइक का इस्तेमाल कर हाइवे से सटे इलाकों में करते हैं यह वारदात ।

आरोपियों ने 2 दिन बहरोड़ में रुक कर कस्बे की रैकी की थी । हाइवे से सटे कस्बों में ही यह वारदातों को अंजाम देकर निकल जाते थे । 3 आरोपियों पर मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र व हिमाचल प्रदेश में दर्ज मुकदमों की जानकारी भी सामने आई है ।

मध्यप्रदेश के कड़िया हुलखेड़ी गाँवों में चलते हैं चोरी के गुर सिखाने के ट्रेनिंग सेंटर ।

जानकारी करने पर सामने आया कि मध्यप्रदेश का कड़िया गांव में चोरों और जेबतराशों को छोटी उम्र से ही इन अपराधों की ट्रेनिंग दी जाती है और इस ट्रेनिंग के लिए मां-बाप सरगना को 2-3 लाख रुपए तक की फीस भी देते हैं। सरगना कितनी अच्छी ट्रेनिंग दे सकता है। इस ट्रेनिंग में बच्चे को जेब तराशना,भीड़ के बीच से रकम का बैग पार करना, तेजी से फरार होना, पुलिस की पकड़ और पिटाई सहन करना यह सब सिखाया जाता है । आसपास के तीनों गाँव संगठित रहते हैं तथा दबिश करने के लिए जाने वाली पुलिस टीमों पर हमला भी कर देते हैं । 


सबक : कहीं न कहीं हमारी थोड़ी सी लापरवाही से होता है हमें आर्थिक नुकसान, इसलिए पैसा,गहना साथ रखते वक्त बरतनी चाहिए बेहद सावधानी ।


यह लोग ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है लेकिन आमजन की लापरवाही का ही ये लोग फायदा उठाते हैं। अक्सर बैंक से बाहर निकलते समय लोग बेपरवाही से रकम डिग्गी में या थैले में रख लेते हैं,शादियों या कार्यक्रमों में भी महिलाएं गहने व पर्स को लेकर बेपरवाह हो जाते हैं कि उन्हें ख्याल भी नहीं होता कि कोई वारदात हो सकती है । यह गैंग इन्हीं लापरवाहीयों का फायदा उठाकर वारदातें करती हैं चूंकि गैंग में महिला और बच्चे भी शामिल होते है इसलिए लोगों को शक भी नहीं होता। 

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।