उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद तसींग में अवैध शराब बेचते एक को पकड़ा ।
बहरोड़। बीती रात को सदर थाना पुलिस ने तसींग में एक DJ की दुकान पर कार्यवाही करते हुए अवैध शराब बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गौरतलब है लोकसभा चुनावों के चलते उच्च अधिकारियों का अवैध शराब व धन के दुरुपयोग को लेकर सख्त आदेश हैं । सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव तसींग में बस स्टैंड के पास एक DJ की दुकान में अवैध शराब बेचते हुए राजेंद्र पुत्र राधेश्याम राघव निवासी तसींग को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से अवैध देशी शराब व बीयर की पेटियां व बियर ठंडी करने के किये डी फ्रिज को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
सूचना के अनुसार तसींग में इस दुकान पर व ग्राम ढिंढोर की आईआईटी के पास पिछले काफी समय से अवैध शराब बेचे जाने की सूचना है लेकिन पुलिस द्वारा कभी इनके विरुद्ध कार्रवाई ही नहीं की गई । सूत्रों के अनुसार सदर थाने के 2 पुलिसकर्मियों की इस मामले में मिलीभगत है जो कार्रवाई होने से पहले ही इन्हें सूचना दे देते थे और गाहे बगाहे उनका इस दुकान पर सिविल में आना जाना भी बताया । कल की कार्रवाई भी उच्च अधिकारियों के सख्त निर्देश के बाद ही होना बताया गया है ।
Comments
Post a Comment