बहरोड़ । जिला अस्पताल में मरीजों को लेप्रोस्कोपी की नियमित मिलेंगी सुविधाएं ।
जिला अस्पताल में मरीजों को लेप्रोस्कोपी की नियमित मिलेंगी सुविधाएं ।
जिला अस्पताल बहरोड़ में अब लेप्रोस्कोपी सर्जरी की सुविधाएं मिलना शुरू हो गयी है और अब इसकी सुविधा नियमित रूप से मरीजों को मिलेंगी । गौरतलब है बीते दिनों ही जिला अस्पताल को एक जापानी फैक्ट्री द्वारा लेप्रोस्कोपी मशीन डोनेट की गई थी । जिला अस्पताल के पीएमओ सत्यवीर यादव और सर्जन डॉ. अमित यादव ने इस प्रयास के बारे में कहा कि अभी मरीजों को इस ऑपरेशन पर बाहर 20 से 25 हजार खर्च करने पड़ते हैं । अब तक क्षेत्र के मरीजों को आर्थिक और बाहर दिखाने का मानसिक तनाव झेलना पड़ता था लेकिन अब क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी । इस तकनीक से पित्त की थैली में पथरी, अपेंडिक्स, बच्चेदानी, हर्निया,व गायनी आदि के मरीजों को इसकी सुविधा मिलेगी। कल गुगड़िया की मरीज प्रियंका की पित्त की थैली में पथरी का लेप्रोस्कोपी से सफल ऑपरेशन किया गया । सरकारी अस्पताल में यह सुविधा मिलने से मरीज और परिजन दोनों खुश हैं । ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. अमित यादव,डॉ. देवेंद्र देव, डॉ. नरेंद्र यादव,डॉ. राजेश सहित सुरेंद्र सैनी,सुनील,धर्मपाल, सुशीला,संतरा,राजेश आदि स्टाफ मौजूद रहे ।
Comments
Post a Comment