लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स की प्रेरणा से शीतल जल मंदिर का उदघाटन ।
बहरोड़ उपखण्ड के गाँव खेड़की में लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स की प्रेरणा से छठे शीतल जल मंदिर का उद्घाटन किया गया ।
इस शीतल जल मंदिर का निर्माण गाँव के ही भामाशाह ठेकेदार कंवर सिंह जालिन्द्रा ने अपने स्वर्गीय पिता सुल्तान भगत की पावन स्मृति मे करवाया । कवर सिंह ने बताया कि यह सब प्रभु के आदेश से हुआ है , आगे भी सामाजिक सरोकार हम भविष्य में क्लब के साथ मिलकर करते रहेंगे ।
इस अवसर पर मेंबरशिप कमेटी चेयरमैन लायन प्रमोद अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि यह पुनीत कार्य भामाशाह के सहयोग से करवाया गया है । इस शीतल जल मंदिर की स्थापना से आवागमन करने वाले 4-5 गांवों के लोगों को गर्मी के मौसम में शीतल जल मिलेगा । इस अवसर पर ग्रामवासी तोताराम प्रजापत,सत्यनारायण शर्मा,पवन कुमार शर्मा,रणजीत यादव ,राजाराम,विनोद यादव,दीपक शर्मा सहित क्लब के अध्यक्ष राकेश रोहिल्ला,मुकेश यादव,मनोज अग्रवाल,राकेश गोयल,दिनेश अग्रवाल,प्रदीप यादव,राकेश अग्रवाल सहित ग्रामीण उपस्थित रहे ।
Comments
Post a Comment