रिवाला में स्काउट गाइड संघ द्वारा 7 दिवसीय शिविर का आयोजन ।

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय अलवर के निर्देशानुसार  स्थानीय संघ बहरोड के तत्वाधान में रिवाला धाम में 7 जून से 13 जून तक सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है । शिविर का प्रथम दिन रिवाला धाम के महंत गणेशानंद जी महाराज द्वारा किया गया । महाराज ने स्काउटिंग संगठन को दूसरों की सेवा, परमार्थ, देश व समाज के हित दिए जा रहे योगदान के बारे में बताया । 
शिविर में कब, स्काउट मास्टर, फ्लॉक लीडर गाइड कैप्टन, सात दिवसीय आवासीय बेसिक कैंप ,पायनरिंग एडवेंचर, दिशाज्ञान कंपास,प्राथमिक उपचार विभिन्न प्रकार के स्ट्रेचर आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । 
जिला संगठन आयुक्त गाइड, अलवर कल्पना शर्मा ने बताया कि स्काउटिंग जीवन जीने की कला है ।  कैम्प में संचालक कैलाश चंद्र गौड़ ,जमालुद्दीन खान,रजनीश शर्मा,सावित्री,घनश्याम योगाचार्य ,सतपाल, रेणुका यादव ,प्रवीण यादव, दिनेश चंद शर्मा,कृष्ण कुमार यादव ,हजारी लाल सैनी,भूतेरी देवी, नीतू शेखावत,बीना, रामचंद्र, रतिराम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।