स्काउट गाइड संघ अलवर के 7 दिवसीय शिविर का हुआ समापन ।
बहरोड़ । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय अलवर के निर्देशानुसार स्थानीय संघ बहरोड के तत्वाधान में रिवाला धाम में 7 मई से 13 मई तक सात दिवसीय शिविर का समापन किया गया ।। शिविर का प्रथम दिन रिवाला धाम के महंत गणेशानंद जी महाराज द्वारा किया गया । महाराज ने स्काउटिंग संगठन को दूसरों की सेवा, परमार्थ, देश व समाज के हित दिए जा रहे योगदान के बारे में बताया । शिविर में कब, स्काउट मास्टर, फ्लॉक लीडर गाइड कैप्टन, सात दिवसीय आवासीय बेसिक कैंप,पायनरिंग एडवेंचर, दिशाज्ञान कंपास, प्राथमिक उपचार विभिन्न प्रकार के स्ट्रेचर आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । शिविर में 69 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । जिला संगठन आयुक्त गाइड, अलवर कल्पना शर्मा ने बताया कि स्काउटिंग जीवन जीने की कला है । कैम्प में जिला संगठन आयुक्त स्काउट राजेन्द्र मीणा, संचालक कैलाश चंद्र गौड़ ,जमालुद्दीन खान, रजनी शर्मा,सावित्री दीक्षित,घनश्याम योगाचार्य ,सतपाल, रेणुका यादव ,प्रवीण यादव, दिनेश चंद शर्मा,कृष्ण कुमार यादव ,हजारी लाल सैनी,भूतेरी देवी, नीतू शेखावत,बीना, रामचंद्र, रतिराम ,सुमन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।
Comments
Post a Comment