बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी)। बहरोड़ की नजदीकी उपतहसील गण्डाला में बुधवार को भगतसिंह शाखा के सदस्यों द्वारा पक्षियों के लिए "परिंडा लगाओ" अभियान चलाया गया। शाखा के सदस्यों सहित पर्यावरण प्रेमियों द्वारा उपतहसील के श्री श्याम मन्दिर, श्री ठाकुरजी मन्दिर, गणेशहोड़ा स्थित शिव मन्दिर, बेराली स्थित शिव मन्दिर, बाबा खेंवा मन्दिर, श्री सीताराम मन्दिर, शीतला माता मन्दिर, निहाली माता मन्दिर, बाबा भैया मन्दिर सहित आयुर्वेद औषधालय में स्थित छांयादार पेड़ों व छतों पर पक्षियों के लिए 80 परीण्डे लगाये और नित्य प्रति उनमें पानी डालने की शपथ ली।
इस नेक कार्य मे युवाओं सहित बुजुर्गों व बच्चों में उत्साह रहा सबकी यही चाह रही कैसे बेजुबान पक्षियों की मदद की जा सके । इस अवसर पर रामावतार पुरोहित, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल यादव, विवेक दीप, डा. नीरज पांडे, लखमी ठेकेदार, राजकुमार यादव, बालकिशन जांगिड़, संदीप शर्मा, रजत यादव, रिंकु शर्मा, ललित यादव, मोहित यादव, जितेन्द्र कप्तान, डा. अभिमन्यु यादव, सोनू यादव, धर्मेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment