अर्पण सेवा फाउंडेशन ने 9 बेरोजगार युवाओं को उपलब्ध कराया स्वरोजगार ।
बहरोड़ । अर्पण सेवा फाउंडेशन द्वारा आज अपने पहले स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम के पुर्ण होने पर पहले बैच का प्रमाण पत्र देकर प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया गया । स्व-रोजगार आयाम के प्रमुख डॉ. ऋषिदेव यादव ने बताया अर्पण फाउंडेशन ने क्षेत्र के युवाओं के लिए स्वरोजगार को प्रेरित करने वाले कार्यक्रमों का प्रशिक्षण करवाया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रीराम पाइप फैक्ट्री के सहयोग से मशीन ऑपरेटर, बाबूलाल इलेक्ट्रिकल्स के सहयोग से मोटर वाइंडिंग की ट्रेनिंग,ज्योति आरकेडी ऑटोमोबाइल्स की तरफ से मोटरसाइकिल रिपेयरिंग एवं पीएस कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के माध्यम से कंप्यूटर की बेसिक शिक्षा की ट्रेनिंग दी गयी ।
पहले बैच में 20 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया था जिसमें से 9 प्रशिक्षणार्थियों को स्थाई रोजगार उपलब्ध कराया एवं प्रशिक्षण के दौरान उनका मानदेय भी प्रदान किया गया।
अर्पण सेवा फाउंडेशन के फाउंडर सदस्य श्रीराम पाइप फैक्ट्री के निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि," कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है और स्व रोजगार के लिए मजबूत इच्छा शक्ति का होना अति आवश्यक होता है । केंद्र व राज्य सरकार भी स्वरोजगार के लिए युवाओं को लगातार प्रेरित कर रही हैं और समय-समय पर सरकारों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं।"
अध्यक्ष ओम यादव ने कहा कि फाउंडेशन जल्द ही स्व रोजगार प्रशिक्षण का दूसरा बैच शुरू करेगा जिसमें परंपरागत कार्यों सहित,कारपेंटर ,मशीन ऑपरेटर, मोटरसाइकिल रिपेयर, मोटर वाइंडिंग, बारबर ट्रेनिंग जैसे कोर्स करवाने का प्रयास करेंगे ताकि अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें ।
Comments
Post a Comment