शेरपुर ने नवनिर्मित पानी की टंकी का प्रधान प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण, प्रधान सरोज यादव ने सत्यापन में आ रही दिक्कतों को लेकर निदेशक को लिखा पत्र ।
बहरोड़ । ग्राम पंचायत शेरपुर में जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत निर्माणाधीन पेयजल टंकी एवं पाइप लाइनों का पंचायत समिति बहरोड प्रधान प्रतिनिधि बस्तीराम यादव एवं जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता रामकिशोर यादव एवं सहायक अभियंता नवीन यादव तथा जेजेएम के ठेकेदार व विक्रम सिंह गुर्जर द्वारा निरीक्षण किया गया । ग्रामवासियों की मांग पर प्रधान एवं अधिशासी अभियंता राम किशोर यादव ने ठेकेदार को निर्माण कार्य को सुरक्षित मानदण्डों के अनुरूप शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि ग्राम में पानी की सप्लाई को शुरू किया जा सके । इस दौरान पंच रघुवीर सिंह, पीटीआई जगदीश प्रसाद यादव भी साथ मौजूद रहे ।
प्रधान सरोज यादव ने पेंशनर्स को भौतिक सत्यापन में आ रही दिक्कतों को लेकर निदेशक को लिखा पत्र ।
पंचायत समिति प्रधान सरोज यादव ने सामाजिक एवं आधिकारिता विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर कहा कि कई कारणों से कुछ पेंशनर्स के भौतिक सत्यापन मे फिन्गर प्रिन्ट,आँख एवं चेहरे से सत्यापन नहीं हो पा रहा है। ऐसे पात्र पैंशनर्स का आधार से भौतिक सत्यापन किया जाने का ऑप्शन खुलवाएं ताकि पात्र पैंशनरो की पैंशन सुचारू रूप से चालू रह सके व उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें ।
#pensha
Comments
Post a Comment