बहरोड़ । अज्ञात कारणों से दुकान में लगी भीषण आग , लाखों का माल जलकर हुआ राख , दमकल ने पाया आग पर काबू

 अज्ञात कारणों से दुकान में लगी भीषण आग , लाखों का माल जलकर हुआ राख , दमकल ने पाया आग पर काबू

बहरोड़ कस्बे के नया बस स्टेंड पर मंगलवार की शाम 8 बजे अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग जाने से हड़कंप मच गया । आग की सूचना लगते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई लेकिन तब तक आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया । आग की लपटें दुकान के बाहर तक दिखाई देने के बाद लोगों ने दुकान मालिक जानकारी दी । दुकान मालिक रामोतार गुर्जर निवासी निंभोर ने बताया की उसने बहरोड़ के नया बस स्टैंड पर किराना की दुकान कर रखी है । शाम को वो दुकान बढ़ाकर घर चला गया था । आस पास के दुकानदारों ने फोन पर मुझे मेरी दुकान में आग लगने की सूचना दी में मौके पर पहुंचा । दुकान का ताला तोड़कर दमकल की गाड़ी ने आग बुझाई । आग से करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया । आग किस कारण से लगी अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। आग लगते ही आस पास के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया और लोग आग बुझाने में जुट गए तो सैकड़ों लोग तमाशबीन बनकर खड़े रहे जिससे दमकल कर्मियों को आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ा ।



Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।