लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स के मुकेश यादव बने अध्यक्ष, प्रदीप यादव सचिव और नवीन गोयल बने कोषाध्यक्ष ।

बहरोड़ कस्बे के एक निजी होटल में लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स की एक साधारण सभा में सेवा क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों व आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा करते हुए वर्तमान अध्यक्ष के द्वारा बनाई गई नॉमिनेशन कमेटी के अध्यक्ष लायन गोपाल अग्रवाल की अनुपस्थिति में उनकी सहमति से कमेटी सदस्य लायन प्रमोद अग्रवाल, कवित गुप्ता व प्यारेलाल सैनी ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आगामी सत्र 2024 - 25 हेतु अध्यक्ष पद पर लायन मुकेश यादव, सचिव प्रदीप यादव व कोषाध्यक्ष पद पर नवीन गोयल की घोषणा की। उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित टीम को मालाएं पहनाकर और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर इस फैसले का सम्मान किया।
 क्लब के मेंबरशिप कमेटी अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमें विश्वास हैं कि नए नेतृत्व में क्लब अपने सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की इबादत अवश्य लिखेगा। 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि मुझ पर व्यक्त किए गए विश्वास का हमेशा सम्मान करुंगा एवं क्लब को फेलोशिप के सिद्धांतों पर सेवा के क्षेत्र में टीम के साथ अभूतपूर्व कार्य करने का प्रयास करूंगा। 

सचिव प्रदीप यादव ने कहा कि मैं बेहतर से बेहतर करने का प्रयास करूंगा। 
कोषाध्यक्ष नवीन गोयल ने कहा कि क्लब के सामने कभी भी कोष की कमी नहीं आने दी जाएगी। 
इस दौरान क्लब अध्यक्ष लायन राकेश रोहिल्ला,राकेश अग्रवाल,एमजेएफ दिनेश अग्रवाल, मनीष खंडेलवाल,आशीष गोयल,राजेश सैनी,राहुल यादव,उमेश यादव,संदीप अग्रवाल,राकेश गोयल,मनोज अग्रवाल,त्रिलोक गुप्ता,जयदीप खण्डेलवाल,बुद्धसिंह यादव,नीरज सोनी,आलोक अग्रवाल उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।