मैथ्स की गलोबल ओलंपियाड में शेरपुर के वत्सल को मिला राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान ।
ऑरेंज एजुकेशन के तत्वाधन में नेशनल स्तर पर ऑरेंज ग्लोबल ओलंपियाड की गणित विषय की परीक्षा फ़रवरी 2024 में आयोजित की गई जिसमें दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल, पनियाला की कक्षा सात के छात्र वत्सल यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव निवासी शेरपुर, बहरोड में राष्ट्रीय स्तर पर सेकंड स्थान प्राप्त किया। वत्सल यादव को आज आईआईटी दिल्ली के रिसर्च ऐंड इनोवेशन पार्क में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण पत्र के साथ मेडल से अलंकृत किया गया और ऑरेंज एजुकेशन की तरफ से 21000 हजार रूपए का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया। इस परीक्षा में देश भर से स्कूल स्तर पर प्रथम चरण के सफल स्टूडेंट्स ने ही राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में भाग लिया था।
Comments
Post a Comment