बहरोड़ विद्यायक ने जनसुनवाई में बिजली-पानी की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश ।
बहरोड़ । विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव ने बहरोड़ स्थित अपने कार्यालय में लोगों से मुलाकात कर जनसुनवाई की। इस मौके पर काफी संख्या में आमजन पहुंचे। लोगों ने खासतौर पर पानी और बिजली से जुड़ी समस्याएँ बताई। डॉ. यादव ने सबकी समस्या सुनकर उनके त्वरित निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डॉ. यादव ने कहा कि मैं अपने क्षेत्रवासियों को बिजली या जलसंकट से नहीं जूझने दूंगा। आचार संहिता के चलते ऊटोली जैसे कुछ क्षेत्रों में पानी की अस्थाई व्यवस्था की गई है पर जल्द ही इसके लिए स्थायी इंतजाम किए जाएंगे।”
जनसुनवाई के बाद विधायक अपनी कुलदेवी जिलानी माता मंदिर और माता मनशा देवी के मंदिर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। माता को धोक लगाकर क्षेत्रवासियों की सुख शांति के लिए प्रार्थना की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया ।
कार्यक्रम में रामनरेश यादव जिला पार्षद,शिवचरण यादव, रामोतार यादव,एडवोकेट प्रशांत यादव,राव सुमित,भूपेंद्र गुर्जर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment