पुलिस के नाम पर समझौता करवाने के नाम पर एक पक्ष से 10 हजार रुपए की मांग की, कथित पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज ।

बहरोड़। कोतवाली थाने में बुधवार को दो पक्षों में आपसी मारपीट मामले में अन्य युवक द्वारा रुपयों की मांग करने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने बताया कि रामबीर पुत्र बाबूलाल यादव निवासी वार्ड नं.10 शिक्षक कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 20 मई को वह स्विफ्ट गाड़ी में बहरोड़ में चौराहे के पास पहुंचा तो दो बाइक सवार व्यक्तियों ने गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसमे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने भरपाई करने से मना कर दिया। मैने उनकी मोटरसाइकिल पर रखे दो छोटे पंखे उठाकर अपनी गाड़ी में रख लिए। जिस पर एक व्यक्ति ने पीछे से हमला किया व गाड़ी के शीशे पर पत्थर मारा। जिसके कारण हमारी हाथापाई हो गई। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। और फिर अगले दिन फोन पर महेश जांगिड़ का फोन मेरे फोन पर आया और कहा कि तूने जिस हाथापाई की है वह मेरे परिचित हैं। उसने कहां कि तुम और तुम्हारा साथी मेरे से मिल लेना नहीं तो तुम्हारा वीडियो वायरल होने वाला है। जिसके दो दिन बाद हमारी मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। जिसके बाद मैने महेश जांगिड़ को फोन लगाया और उससे पूछा तो उसने कहा कि तुझे पहले ही मुझसे मिलने के लिए कहा था। तुम नहीं मिले तो अब भुगत लो। तुझे और अजीत को पुलिस को ढूंढ रही हैं। तुम्हे जेल जाना होगा। मैंने कहा कि ऐसे मत करवाओ हमारे दोनो पक्षों की मुलाकात हो चुकी है। हम दोनो ने अपनी - अपनी गलती  मान ली लेकिन महेश ने कहा कि मुझे एक - एक व्यक्ति के 5 -5 हजार रुपए लगेंगे जिससे उसने अन्य व्यक्ति को भेजकर 5 - 5 हजार रुपए की मांग की। जानकारी के अनुसार महेश जांगिड़ मोहल्ला सबलपुरा का निवासी होना बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करना बताया।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।