75वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विशाल कोटपूतली पुलिस द्वारा विशाल शिविर का हुआ आयोजन ,140 यूनिट रक्त रक्तदान किया गया ।

कोटपूतली । जिला कोटपूतली बहरोड में आज 75वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा की प्रेरणा से विशाल रक्तदान शिविर कार्यक्रम आयोजित हुआ। भीषण गर्मी के बावजूद भी पुलिसकर्मियों द्वारा एवं आमजन के सहयोग से बड़ी संख्या में रक्तदान कर समाज में अच्छा संदेश देने का प्रयास किया एवं राष्ट्रहित में सराहनीय कार्य किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेम सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते ब्लड बैंकों में रक्त की भारी कमी को देखते हुए आज राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर कोटपूतली के जीवन धारा ब्लड बैंक एवं जिला अस्पताल बीडीएम में संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। 


'रक्तमणी अभियान' के संयोजक मुकेश गोयल ने कहा कि मानव हित में सभी को आगे बढ़कर रक्तदान करना चाहिए। गोयल ने बताया भयंकर गर्मी के चलते ब्लड बैंकों में रक्त की भारी कमी चल रही है ऐसे समय में पुलिस के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा रक्तदान करके बहुत ही पुण्य का कार्य किया है। रक्तदान शिविर का आयोजन टीम स्वच्छता सेवा दल के सहयोग द्वारा संपन्न हुआ। टीम के संरक्षक महेश मीणा ने कहा कि समय-समय पर ऐसे रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता रहना चाहिए जिससे कि आमजन को एवं जरूरतमंदों को सहायता मिल सकें।


टीम स्वच्छता सेवा दल के संयोजक प्रवीण कुमार बंसल एवं जीवन धारा ब्लड बैंक के प्रभारी दिनेश यादव ने रक्तदान शिविर में पधारे सभी पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।


 इस अवसर पर नीमराना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज,कोटपूतली डीएसपी राजेंद्र बुरड़क, विराटनगर डीएसपी रोहित सांखला, बानसूर डीएसपी सत्यप्रकाश, बहरोड डीएसपी कृष्ण यादव,नीमराना डीएसपी सचिन शर्मा, कोटपूतली से राजेश शर्मा, सरुंड से मोहम्मद इमरान,पनियाला थाना से मोहर सिंह,विराटनगर से मनोहर लाल,भाभरू से रविंद्र सिंह, बानसूर से अरुण सिंह, हरसौरा से प्रदीप कुमार, नारायणपुर से शिंभूदयाल, शाहजहांपुर से पुखराज मीणा, बहरोड सदर से जयपाल सिंह, नीमराना से महेंद्र सिंह सहित थानाधिकारी सहित अधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।